RANCHI : हजारीबाग स्थित Vinoba Bhave University में छात्र संघ चुनाव का रास्ता साफ होने के बाद अब राजधानी रांची के Dr. Shyama Prasad Mukherjee University में भी छात्र राजनीति को लेकर माहौल धीरे-धीरे गर्म होने लगा है. विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े छात्र नेता सक्रिय नजर आने लगे हैं और चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं.DSPMU कैंपस में छात्र-छात्राओं के बीच छात्र संघ चुनाव को लेकर चर्चा बढ़ती जा रही है. छात्र हित, विश्वविद्यालय की समस्याएं और संगठनात्मक मजबूती जैसे मुद्दों पर छात्र नेता अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे हैं. कैंपस में अलग-अलग छात्र संगठनों के समर्थन में छात्रों की राय भी सामने आने लगी है.
इसे भी पढ़ें:पाकुड़ में सियार का आतंक मां की चारपाई से दुधमुंही बच्ची को उठा ले गया सियार
विश्वविद्यालय में सक्रिय छात्र नेताओं में अनुष्का सिन्हा और रवि (आजसू), सतीश केसरी (NSUI), वाशिम अंसारी और अमृत मुंडा (ACS), कमलेश महतो (JCM), रोशन नायक (आजसू) तथा विवेक तिर्की (आदिवासी छात्र संघ) जैसे नाम चर्चा में बने हुए हैं. छात्र संगठनों की सक्रियता के बीच आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय की राजनीति और तेज होने की संभावना जताई जा रही है.
छात्रों से अपील की गई है कि वे अपने सवाल, सुझाव और राय साझा करें तथा यह बताएं कि DSPMU में वे किस छात्र नेता को मजबूत नेतृत्व के रूप में देखते हैं. छात्र राजनीति को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अहम हिस्सा बताते हुए कहा गया है कि छात्रों की भागीदारी विश्वविद्यालय के भविष्य को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.
इसे भी पढ़ें :झारखंड उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में 154 अभ्यर्थियों को मिली जमानत, सिस्टम पर फिर उठे सवाल
