PAKUR : झारखंड के पाकुड़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखीनारायणपुर गांव में सियार के हमले में एक दुधमुंही बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.जानकारी के मुताबिक रामचंद्रपुर गांव निवासी समरूल शेख की पत्नी मुसफेरा खातुन अपने चार बच्चों के साथ कुछ दिन पहले मायके आई हुई थी. बुधवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद घर में सो गए थे. इसी दौरान आधी रात को एक सियार घर में घुस आया और मां की चारपाई पर सो रही दुधमुंही बच्ची आफिफा खातुन को उठाकर ले गया.
इसे भी पढ़ें :झारखंड उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में 154 अभ्यर्थियों को मिली जमानत, सिस्टम पर फिर उठे सवाल
बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद वही सियार दोबारा घर पहुंचा और दूसरी बच्ची यास्मीन खातुन पर हमला कर दिया. बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर मां मुसफेरा खातुन की नींद खुली. जब उन्होंने देखा तो सियार बच्ची को छोड़कर भाग गया. इसके बाद परिवार ने दुधमुंही बच्ची आफिफा की तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला.काफी खोजबीन के बाद गांव के पास नदी किनारे झाड़ियों में बच्ची के शरीर के कुछ हिस्से मिले.
यह दृश्य देखकर परिवार के लोग बदहवास हो गए. मां मुसफेरा खातुन का रो-रोकर बुरा हाल है. बच्ची को इलाज के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस ने मृत बच्ची के मिले अवशेष को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.इस दर्दनाक घटना के बाद गांव के लोगों में डर का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से इलाके में सियारों के आतंक से राहत दिलाने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें :कोडरमा में वज्रपात का कहर, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत
