RANCHI : झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में आज तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने झारखंड और बिहार के कई इलाकों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है. राज्य के रांची, धनबाद, बोकारो, देवघर, दुमका, गिरिडीह, कोडरमा और रामगढ़ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है. वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहने और पेड़ या खुले मैदान से दूर रहने की सलाह दी है.

मौसम विभाग ने झारखंड और बिहार में तेज हवा, बारिश और वज्रपात को लेकर जारी किया अलर्ट
मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. रांची का अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं कई जिलों में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है.मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक सतर्क रहने की अपील की है. खासकर किसानों और यात्रियों को मौसम अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है. खराब मौसम के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
