RANCHI : पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला. शहर में कई जगहों पर पार्टी समर्थकों ने जश्न मनाया. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रघुवर दास के आवास के बाहर भी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी. यहां लोगों के बीच मुफ्त झालमुढ़ी और मिठाइयां बांटी गईं. साथ ही कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाई खुशी, रघुवर दास बोले- बंगाल की जनता ने खेला कर दिया
रघुवर दास ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही थीं और राज्य में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही थी. इन मुद्दों को ध्यान में रखते हुए जनता ने भाजपा को अपना समर्थन दिया. उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मस्थली को जनता ने भगवा रंग में रंग दिया है.
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. जमशेदपुर में दिनभर जश्न का माहौल बना रहा और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी.
