L19/Bokaro : भाजपा के सचिवालय घेराव के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के द्वारा की गई पिटाई के खिलाफ भाजपा आज काला दिवस मनाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंक रही है। भाजपा के आरोपों का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जवाब देते हुए कहा कि 3 वर्षों तक इस प्रदेश में भाजपा ने कुछ नहीं किया। जब दीया बुझनेवाला होता है, तो वह जरूर फड़फड़ाता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में पहली बार कोई कार्यक्रम हुआ। राजनीतिक दल को इस तरह के कार्यक्रम करते रहने चाहिए।
उन्होंने कहा कि आंदोलन करेंगे तो हम पीटते हैं। ये लोग पिटते हैं तो यह चलता रहता है। जनता के लिए पीटना पड़ेगा। उन्होंने कहा कोई काला दिवस नहीं है। जो आरोप लगा रहे हैं, उनसे आप पूछ सकते हैं। हम तो तानाशाही का आरोप लगा रहे हैं।
रिपोर्ट : नरेश कुमार