Arafat
PAKUR : नगर थाना क्षेत्र में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है. महिलाएं दिन में भी असुरक्षित महसूस कर रही हैं. सोने का चेन या फिर अन्य सामान की छिनतई लगातार हो रही है.
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ. बीआर अम्बेडकर की जयंती
सोमवार को नगर थाना क्षेत्र के बैंक काॅलोनी निवासी 77 वर्षीय सुरेश कुमार अपनी पत्नी अंजु देवी के साथ स्कूटी से सिंधीपाड़ा स्थित पंचायत गए थे. वहां पहले से घात लगाए बाईक सवार दो अपराधियों ने अचानक झपट्टा मारकर अंजू देवी के गले से करीब ढाई भरी का सोने का चेन छीन लिया. जब तक बुजुर्ग दम्पत्ति का शोरगुल सुनकर लोग बाहर निकलते तब तक अपराधी फरार हो गए.
इधर घटना के बाद पीड़ित परिवार ने नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से अपील की कि अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए. घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें : इस महीने नहीं आएंगे मंईयां सम्मान योजना के 2500 रुपए, 87 लाख लाभुकों को करना होगा इंतजार
