Arafat
PAKUR : संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर शहर के अम्बेडकर चौक स्थित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा पर झामुमों कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. झामुमो जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.
इसे भी पढ़ें : इस महीने नहीं आएंगे मंईयां सम्मान योजना के 2500 रुपए, 87 लाख लाभुकों को करना होगा इंतजार
इस दौरान झामुमों जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी ने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय की स्थापना का प्रेरणास्रोत है. उन्होंने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव अविस्मरणीय रहेगा. वहीं, झामुमो नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख ने अपने संयुक्त संबोधन में कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं. उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक समतामूलक समाज का निर्माण संभव है.
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, नगर सचिव नूर आलम, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रेजाउल हक, आलमगीर आलम, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख,साफु, लालचंद,फुरकान शेख, नाजिर,हैदर अली सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : पूर्व विधायक दिनेश मरांडी ने पिता साइमन मरांडी की पुण्य-तिथि पर दी श्रद्धांजलि
