Arafat
PAKUR : नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में शानदार प्रदर्शन कर लौटे केकेएम कॉलेज, पाकुड़ के छात्रों को कॉलेज प्रबंधन द्वारा सोमवार को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. युगल झा तथा बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. महबुब आलम ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में जिला योजना कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, मॉडल सोलर विलेज योजना को मिलेगा बढ़ावा
ज्ञात हो कि 10 मार्च से 16 मार्च तक द नेओटिया यूनिवर्सिटी, सारिशा (पश्चिम बंगाल) में आयोजित इस राष्ट्रीय शिविर में बीएड विभाग से रिम्पा साहा, सुदीप रविदास और देव कुमार दास ने भाग लिया था. शिविर के दौरान आयोजित रील्स मेकिंग प्रतियोगिता में झारखंड टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर राज्य और संस्थान का नाम रोशन किया.
सम्मान समारोह के दौरान प्राचार्य डॉ. युगल झा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के मंच छात्रों के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं. वहीं विभागाध्यक्ष डॉ. महबुब आलम ने इसे पूरे कॉलेज के लिए गर्व का क्षण बताया. छात्रों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिविर में उन्हें विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान, टीमवर्क और नेतृत्व कौशल सीखने का अवसर मिला, जो उनके लिए अत्यंत यादगार रहा.
इसे भी पढ़ें : एलएलबी की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में अधिवक्ता गिरफ्तार
