Arafat
PAKUR : दो अलग-अलग मामले के दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार दोनों आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र का रहने वाले हैं. पुलिस को सूचना मिली थी कि दहेज हत्या मामले के आरोपी फुरजुद्दीन शेख कुसमानगर गांव स्थित पने घर पर है. पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी करते हुए उसे गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दहेज, हत्या का दर्ज किया गया था. केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहे था. पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी. सूचना के आधार पर छापेमारी कर कार्रवाई की गई है.
इसे भी पढ़ें : विधायक कल्पना सोरेन ‘ब्रिक्स सीसीआई वीई एनुअल वुमेन समिट 2026’ में ट्रेलब्लेज़र अवार्ड से सम्मानित
उधर दूसरी ओर मेंटेनेंस के मामले के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पृथ्वीनगर गांव निवासी सलफी शेख है. उसके खिलाफ उसकी पत्नी ने मेंटेनेंस का खर्च नहीं देने का आरोप लगाया था. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
