L19 DESK : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट मोड में रहने के आदेश दिए हैं। अस्पतालों को पटाखों से जले हुए मरीजों के इलाज के लिए अलग से व्यवस्था करने को कहा है। राजधानी रांची में रिम्स और सदर अस्पतालों में इसके लिए अलग से तैयारी की गई है। राजधानी रांची के दो बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में और सदर में अलग व्यवस्था की गई है।
रिम्स में जहां इसके लिए 16 बेड रिजर्व रखे गए हैं, वहीं सदर अस्पताल में 10 बेड रिजर्व रखे गए हैं। वहीं रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में अलग से व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त बेड के साथ-साथ इमरजेंसी में विशेषज्ञ डॉक्टरर्स की एक टीम 24 घंटे मौजूद रहेगी। रिम्स निदेशक डॉ राजीव गुप्ता के मुताबिक रिम्स भी अलर्ट मोड में है और किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने को तैयार है।
इसके अतिरिक्त एंबुलेंस की पूरी टीम भी तैयार है। रिम्स में 16 बेड रिजर्व रखे गये हैं। आठ जूनियर रेजिडेंट की ड्यूटी लगायी गयी है, एक रेजिडेंट भी रहेंगे मौजूद। दीपावली को लेकर बर्न इंजूरी को लेकर तीन सीनियर डॉक्टर रिजर्व रहेंगे जो इमरजेंसी स्थिति में बुलाए जायेंगे।