L19/DESK : गाजा के अस्पताल में हुए हवाई हमले में करीब 500 लोगों की मौत हो गयी। इस खबर के बाद एक ओर इजराइल और फिलिस्तीन एक दूसरे पर आरोप लगा रही है। इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस घटना की निंदा की और कहा है कि इस जंग में आम नागरिकों की मौत चिंताजनक और गंभीर विषय है जिसपर ध्यान दिया जाना चाहिए।
