Aanchal
RANCHI : रांची में सड़क विकास को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है. कैबिनेट की मंजूरी के बाद नामकुम से डोरंडा तक 6.70 किलोमीटर लंबी सड़क को चार लेन में चौड़ा और मजबूत किया जाएगा. इस परियोजना के लिए 162 करोड़ 82 लाख 22 हजार 100 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है, जो द्वितीय पुनरीक्षित राशि के रूप में पास हुई है. इस काम में भू-अर्जन और यूटिलिटी शिफ्टिंग जैसे अहम पहलुओं को भी शामिल किया गया है, ताकि निर्माण कार्य में किसी तरह की बाधा न आए.
इसे भी पढ़ें : Breaking: बोकारो के बहुचर्चित पुष्पा हत्याकांड में पुष्पा की मां ने प्राप्त कंकाल को पुष्पा का होने से किया इनकार
इस सड़क चौड़ीकरण परियोजना का मुख्य उद्देश्य रांची में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करना और लोगों को बेहतर व सुगम यातायात सुविधा देना है. नामकुम और डोरंडा जैसे व्यस्त इलाकों को जोड़ने वाली यह सड़क रोजाना हजारों लोगों के आवागमन का मुख्य रास्ता है, जहां अक्सर जाम की समस्या देखने को मिलती है. सड़क के चार लेन होने से ट्रैफिक का दबाव कम होगा, यात्रा समय घटेगा और सड़क सुरक्षा भी बेहतर होगी.
