Vijay Thakur
GODDA : जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जहां एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. घटना पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र की है, जहां नीमटोला अमुवार के रहने वाले बाबूजी हांसदा की अज्ञात अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी.
इसे भी पढ़ें : उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा: 20 आरोपियों की जमानत याचिका पर 20 अप्रैल को सुनवाई
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने अत्यंत क्रूरता के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस हत्या के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि बाबूजी हांसदा का किसी के साथ जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था. हालांकि, पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी आधिकारिक रूप से कहने से बच रही है.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू पर बारीकी से छानबीन की जा रही है. डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा सकती है ताकि अपराधियों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके.
इसे भी पढ़ें : झारखंड हाईकोर्ट सख्त, जवाब में देरी पर हेमंत सोरेन पर 1000 रुपये जुर्माना
