Nakib Ziya
RANCHI : उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए 20 आरोपियों की जमानत याचिका पर AJC योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केस डायरी तलब की है और अगली तारीख 20 अप्रैल निर्धारित की गई है.
इसे भी पढ़ें : मोबाइल में कैद बचपन, बढ़ते स्क्रीन टाइम से बच्चों की सेहत पर खतरा
मामले में आरोपी सुनील कुमार, किशोर कुमार, सन्नी राम, रविंद्र कुमार, दलील कुमार, शशिकांत, अभिषेक कुमार समेत अन्य ने रांची सिविल कोर्ट में जमानत की गुहार लगाई है.
जमानत याचिका में सभी आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताते हुए दावा किया है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है. उनका कहना है कि वे सभी विद्यार्थी हैं और यदि उन पर आपराधिक मुकदमा चलता है, तो उनका शैक्षणिक करियर पूरी तरह बर्बाद हो सकता है.
अब सबकी नजरें 20 अप्रैल की अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि आरोपियों को राहत मिलती है या मुश्किलें और बढ़ती हैं.
इसे भी पढ़ें : झारखंड हाईकोर्ट सख्त, जवाब में देरी पर हेमंत सोरेन पर 1000 रुपये जुर्माना
