Ranchi : झारखंड में अगले चार दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य में तेज आंधी, बारिश और ठनका गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. विशेषज्ञों ने लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है.
झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया, राज्य के कई इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई. पाकुड़ जिले के पाकुरिया में सबसे ज्यादा 10 मिमी बारिश दर्ज की गई, वहीं गुमला और बिशुनपुर में 4-4 मिमी बारिश हुई. राजधानी रांची में तेज आंधी और जोरदार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली
इसे भी पढे : सलाखों के पीछे साजिश और शोषण! होटवार जेल कांड ने प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया

झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना बना रह सकता है. 19 और 20 मई को कई इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 21 से 24 मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है.
इसे भी पढे : धर्मांतरण पर आदिवासी समाज की आवाज बनीं निशा उरांव
मौसम विभाग के अनुसार 19 मई को राज्य के कई जिलों में मौसम खराब हो सकता है. पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग और कोडरमा को छोड़कर बाकी हिस्सों में असर देखने को मिल सकता है.

मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रांची, बोकारो, गुमला समेत कई इलाकों में तेज आंधी और वज्रपात की संभावना है. 20 मई को भी कई जिलों में बारिश हो सकती है. वहीं 21 से 24 मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में येलो अलर्ट जारी रहे
झारखंड के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
| शहर | तापमान |
| रांची | 36.2 |
| जमशेदपुर | 41.4 |
| डाल्टनगंज | 43.1 |
| बोकारो | 39.1 |
| चाईबासा | 40.4 |
| खूंटी | 37.1 |
| लोहरदग्गा | 38.0 |
| लातेहार | 34.3 |
| सरायकेला | 41.0 |
