Seraikela : जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. गुरुवार शाम से शुरू हुई बारिश रातभर जारी रही और शुक्रवार सुबह भी बारिश का दौर जारी रहा. लगातार बारिश के कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है. लगातार बारिश का असर टाटा-रांची NH-33 पर भी देखने को मिला. हाईवे पर बस, ट्रक और दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई जगह सड़क पर पानी जमा होने और फिसलन के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से सफर करना पड़ा. तेज हवा और बारिश के बीच हाईवे पर आवागमन जोखिम भरा बना हुआ है.
इसे भी पढ़ें : IPS संध्या रानी मेहता समेत झारखंड पुलिस के 6 अधिकारी सेवानिवृत्त
जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. गुरुवार शाम से शुरू हुई बारिश रातभर जारी रही और शुक्रवार सुबह भी बारिश का दौर जारी रहा. लगातार बारिश के कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है. लगातार बारिश का असर टाटा-रांची NH-33 पर भी देखने को मिला. हाईवे पर बस, ट्रक और दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई जगह सड़क पर पानी जमा होने और फिसलन के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से सफर करना पड़ा. तेज हवा और बारिश के बीच हाईवे पर आवागमन जोखिम भरा बना हुआ है.
इसे भी पढ़ें : सावधान रांची! जलजमाव में छिपा है जानलेवा ‘रैट फीवर’
चांडिल डैम के 13 गेट खुले
लगातार बारिश के बीच चांडिल डैम का जलस्तर भी बढ़ रहा है. स्थिति को देखते हुए डैम के 13 रेडियल गेट खोल दिए गए हैं. प्रशासन की ओर से शाम 4 बजे तक जारी अपडेट के अनुसार डैम से कुल 756.43 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है. डैम का जलस्तर 179.23 मीटर, जबकि स्टोरेज 420.16 MCM दर्ज किया गया. रेडियल गेट से 620.97 क्यूमेक्स और कुल 756.43 क्यूमेक्स पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है. डैम से लगातार पानी छोड़े जाने और जलस्तर बढ़ने के कारण ईचागढ़ और जमशेदपुर के निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है.
प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है. बारिश और डैम से पानी छोड़े जाने की स्थिति को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है. स्थानीय लोगों से नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है.
