L19 DESK : झारखंड राज्य में अगले दो तीन घंटों में कई जिलों में बारिश होने की संभावना जतायी जा रही है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हैं की 13 जिलों में कई जगहों पर बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट की संभावना जतायी जा रही है।
30 से 40 किमी प्रति घंटे से चलेगी हवा
मौसम विभाग के अनुसार रांची, बोकारो, धनबाद, गढ़वा गिरीडीह, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, पलामु, लोहरदगा, रामगढ़, पश्चिम सिंघभूम और सरायकेला के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में हल्के और माध्यम दर्जे के मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ जिलों में तेज हवा चलेगी. हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहने की बात कही जा रही है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित रहने की भी नसीहत दी है। मौसम का मिजाज देखते हुए लोगों को सतर्क और सावधान रहने की नसीहत दी गयी है।
बताते चले कि बीते कुछ दिनों से राज्य में मौसम ने करवट ली है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में गर्मी के मौसम से पहले बारिश हो रही है। बीते 16 मार्च को भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली थी।