RANCHI : झारखंड में लंबे इंतजार के बाद मानसून अब सक्रिय होता दिख रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 29 जून से राज्य में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी. कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश. वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
राज्य में अब तक सामान्य से करीब 62 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है. राजधानी रांची में भी सामान्य से लगभग 30 प्रतिशत कम बारिश हुई है. हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में सक्रिय मानसून के कारण यह कमी काफी हद तक पूरी हो सकती है. कई इलाकों में 60 से 100 मिमी तक वर्षा होने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार रांची. खूंटी. गुमला. सिमडेगा. पश्चिमी सिंहभूम. पूर्वी सिंहभूम. सरायकेला-खरसावां समेत दक्षिण और मध्य झारखंड के कई हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है. वहीं पलामू. गढ़वा और चतरा जैसे जिलों में भी गरज के साथ बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं. पिछले 24 घंटे में देवघर के सिकटिया में सबसे अधिक 54 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. वहीं डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. जहां अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बारिश बढ़ने के साथ अगले दो-तीन दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने. खुले मैदान में रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है. किसानों को भी मौसम को देखते हुए खेती-बाड़ी से जुड़े कार्यों की योजना बनाने की अपील की गई है.
