L19 DESK : झारखंड में रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आज भी मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है। कल बारिश के साथ तेज हवा चली। कई शहरों में दोपहर के बाद अचानक मौसम बदल गया, इसके बावजूद रामनवमी की शोभायात्रा में लोगों के उत्साह में कमी नहीं आयी। राज्य के कई जिलों में तेज हवा और हल्की- हल्की बारिश की खबरें आती रही।
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग के अनुसार आज भी राज्य के कई शहरों में मौसम खराब होने की संभावना है। धनबाद में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है, जमशेदपुर में 15 मिमी बारिश दर्ज की गयी, यहां 30 किमी प्रतिघंटा रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग ने शुक्रवार को रांची समेत मध्य भाग बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़ के अलावा राज्य के दक्षिणी भाग पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसांवा के लिए भी अलर्ट जारी किया है।