RANCHI : JSSC CGL परीक्षा में अनियमितता के मामले में जेल में बंद आरोपी अभय तिवारी की जमानत याचिका पर सीआईडी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले से जुड़ी केस डायरी सीआईडी से पेश करने को कहा है. केस डायरी अदालत में प्रस्तुत होने के बाद अब 5 सितंबर को अभय तिवारी की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई होगी.
इसे भी पढ़ें : जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग, पुलिस एसोसिएशन की ATS शाखा ने दी आंदोलन की चेतावनी
JSSC CGL मामले में 5 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
अभय तिवारी को सीआईडी ने पिछले महीने गिरफ्तार किया था. उसकी पहली गिरफ्तारी JPSC परीक्षा में अनियमितता से जुड़े कांड संख्या 16/2026 में हुई थी. इसके बाद JSSC CGL परीक्षा में अनियमितता को लेकर दर्ज कांड संख्या 1/2025 में भी सीआईडी ने उसे गिरफ्तार किया. JSSC CGL मामले में अभय तिवारी के भाई अक्षय तिवारी और उसकी पत्नी सुषमा तिवारी को भी सीआईडी गिरफ्तार कर चुकी है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
अब अभय तिवारी की जमानत याचिका पर फैसला केस डायरी के आधार पर होगा. अदालत ने सीआईडी को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है और इसके बाद 5 सितंबर को बेल पिटीशन पर सुनवाई निर्धारित की गई है.
