JHARKHAND : झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 8 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है.
पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है.10 हजार BPL परिवारों को मिलेगा लाभ.
इसे भी पढ़ें : 450 एकड़ वन भूमि बिक्री के आरोप अतिरंजित. CBI-ED जांच से किया इनकार, बोला- पहले से जांच जारी
इस राशि से राज्य के 10 हजार गरीब BPL परिवारों को झारखंड और देश के विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का दर्शन कराया जाएगा.
आदेश के अनुसार योजना के लिए मुख्य शीर्ष-3452 (पर्यटन) के अंतर्गत दो अलग-अलग बजट मदों से 4-4 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है.
इस तरह योजना के लिए कुल 8 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं.आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का क्रियान्वयन झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड यानी JTDC के माध्यम से किया जाएगा.
राशि की निकासी और व्यय की जिम्मेदारी पर्यटन निदेशालय के निदेशक या उनके द्वारा अधिकृत पदाधिकारी को सौंपी गई है.
सरकार ने योजना के संचालन के लिए कई शर्तें निर्धारित की हैं , स्वीकृत राशि का उपयोग सिर्फ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना पर ही होगाराशि का विचलन बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा.
खर्च वित्त विभाग के नियमों, झारखंड वित्त नियमावली और कोषागार संहिता के अनुरूप होगाउपयोगिता प्रमाण-पत्र समय पर महालेखाकार और संबंधित विभाग को देना होगा.
नियमों का उल्लंघन होने पर संबंधित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे.
इसे भी पढ़ें : रांची में फिर प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी की धमकी, कारोबारी से मांगे गए 1 करोड़ रुपये
