Ranchi : पहचान और सम्मान की लड़ाई को लेकर झारखंड आंदोलनकारी फिर सड़क पर उतर आए हैं. बुधवार सुबह रांची में आंदोलनकारियों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए CM आवास कूच का ऐलान किया. पेंशन समेत कई मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी खुलकर सामने आई.झारखंड आंदोलनकारियों के प्रदर्शन को लेकर प्रशासन पहले से सतर्क नजर आया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है.
मोरहाबादी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक आने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. कई जगह बैरिकेडिंग भी की गई ताकि प्रदर्शनकारी निर्धारित सीमा से आगे न बढ़ सकें. सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी खुद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कर रहे हैं.
इसे भी पढ़े : भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर लालखटंगा में आदमकद प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे आंदोलनकारियों को प्रशासन ने मोरहाबादी इलाके में रोक दिया. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.
संभावित तनाव को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. रैपिड एक्शन पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों की तैनाती के साथ आंसू गैस दस्ते को भी तैयार रखा गया है. प्रशासन का फोकस हालात को नियंत्रण में रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने पर है.
इसे भी पढ़े : निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन पर उठे सवाल, आज होगी सुनवाई
