JAMSHEDPUR : चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी और 2 लाख के इनामी अपराधी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने बुधवार को जमशेदपुर न्यायालय में चुपके से आत्मसमर्पण कर दिया.
इसे भी पढ़ें : रांची रोड रेज मामला : हाईवे पर युवतियों की कार का कई किलोमीटर तक पीछा, पुलिस की भूमिका पर भी उठे सवाल
विश्वनाथ मंडल की गिरफ्तारी के लिए जमशेदपुर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. उस पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा था.
खुद को चारों तरफ से घिरा देख और पुलिस के एनकाउंटर या कुर्की-जब्ती के डर से आरोपी ने अदालत की शरण लेना बेहतर समझा.
हिमांशु हत्याकांड के बाद से ही बोदरा फरार चल रहा था. पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही थीं.
मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड सरकार और जमशेदपुर पुलिस ने उस पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. वह पुलिस की ‘मोस्ट वांटेड’ सूची में शामिल था.
27 जून की रात जमशेदपुर में हिमांशु सिंह नामक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे.
जांच में पुलिस ने पाया कि इस पूरी साजिश का मुख्य सूत्रधार विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ही था. वारदात के बाद से ही वह भूमिगत हो गया था.
विश्वनाथ मंडल के सरेंडर की खबर मिलते ही कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई. न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर अदालत ने आरोपी को जेल भेजने का निर्देश दिया है.
जमशेदपुर पुलिस अब उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. रिमांड पर पूछताछ से हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार, हत्या के कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : 17 दिन बाद खुला राज रांची में अफेयर के बीच आई पति, पत्नी-प्रेमी ने कर दी हत्या
