L19/DESK : झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण दनुआ घाटी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ हैजिसमें तीन व्यक्तियों के मौत की खबर आ रही है। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं,जिनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो तीस फीट गहरी घाटी में जाकर गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है,जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि रांची में परिजन की मृत्यु होने पर दाह संस्कार में शामिल होने रांची पूरा परिवार गया था। दाह संस्कार के बाद मृत व्यक्ति की अस्थियां लेकर लोग बनारस गंगा में प्रवाहित करने जा रहे थे इसी दौरान दनुआ घाटी के पास यह हादसा हुआ है।