RAMGARH : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज सुबह रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर अपनी पूजनीय दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में पारंपरिक रस्म निभाई. इस अवसर पर उन्होंने परिजनों के साथ स्थानीय परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुरूप दिवंगत माता के निमित्त भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म पूरी की.

CM सोरेन ने पारिवारिक परंपराओं और रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अपनी दिवंगत माता की स्मृति से जुड़े पारंपरिक संस्कारों को निभाया. इस दौरान पारिवारिक परंपराओं के प्रति सम्मान और अपनी माता के प्रति श्रद्धा एवं भावनात्मक जुड़ाव की झलक देखने को मिली. नेमरा स्थित पैतृक आवास पर आयोजित इस पारंपरिक रस्म के माध्यम से मुख्यमंत्री ने स्थानीय सांस्कृतिक परंपराओं एवं पारिवारिक संस्कारों का निर्वहन किया.
