L19 DESK : झारखंड में जल्द ही ‘हेलीकॉप्टर इमरेजेंसी मेडिकल सर्विस (हिम्स)’ शुरु किया जाएगा। इसके तहत किसी हाइवे पर हादस होने पर तुरंत घायलों को हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया जायेगा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ऐसी सेवा शुरू करने की बात कही थी। इस मुद्दे को लेकर 25 जुलाई को मध्य प्रदेश के खजुराहो में हेलीकॉप्टर स्मॉल एयरक्राफ्ट समिट-2023 में चर्चा हुई। झारखंड से चीफ पायलट कैप्टन एसपी सिन्हा ने इसमें हिस्सा लिया था। कैप्टन सिन्हा ने बताया कि झारखंड सरकार इसे शुरू करना चाहती है, जिसके लिए केंद्र का सहयोग अपेक्षित है।
इन जिलों में बनाए जाएंगे स्टेशन
इस पर केंद्रीय नागर विमानन सचिव राजीव बंसल ने सहमति दी। उन्होंने कहा कि राज्य के साथ पूरे देश में ‘हिम्स’ की शुरुवात किया जाएगा। उन्होंने विस्तृत योजना की रूप-रेखा मांगी है। बता दे की हिम्स’ के लिए राज्य के पांच शहरों- दुमका, जमशेदपुर, हजारीबाग, डालटेनगंज व रांची में स्टेशन बनाये जाएंगे। इसके अलावा बड़े अस्पतालों के पास हेलीपैड भी बनेंगे।
इसके बाद कहीं भी हाइवे या अन्य जगहों पर एक्सीडेंट होता है, तो तत्काल हेलीकॉप्टर को वहां भेजा जायेगा। बता दे की सीएम हेमंत सोरेन ने 28 अप्रैल को एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की। इस सेवा के माध्यम से इमरजेंसी की स्थिति में मरीज को देश के अन्य अस्पतालों में बेहतर इलाज के लिए ले जाने की सुविधा कम दरों पर मिल रही है। सिर्फ तीन घंटे की सूचना पर ही एयर एंबुलेंस मरीज के लिए उपलब्ध हो जाती है।
एयर एंबुलेंस सेवा 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध रहती है। ताकि इमरजेंसी की स्थिति में मरीज को तत्काल अस्पताल तक पहुंचाया जा सके। पूर्व में अस्पतालों से संपर्क करने पर एयर एंबुलेंस दिल्ली या अन्य जगह से आती थी। जिसके कारण छह से सात घंटे लग जाते थे। जिसमे शुल्क भी अधिक लिया जाता था। अब तत्काल सेवा उपलब्ध हो सकेगी वह भी कम कीमत पर। इसका प्रचार-प्रसार शुरु कर दिया गया है। सीएम हेमंत सोरेन स्टेट हैंगर में आकर खुद ही इस सेवा की शुरुआत करेंगे।