L19 DESK : झारखंड मे मानसून देर से दस्तक देने के बाद अब सक्रिय होने लग गया है। राजधानी सहित आसपास के जिलों में बीते 2 दिनों से अच्छी बारिश हुए है। संताल परगना के भी कई जिलों में अच्छी बारिश हुए है। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बना कम दबाव झारखंड में बारिश के लिए जिम्मेदार है। बीते 24 घंटे में महेशपुर, बालूमाथ, पाकुड़िया, भरनो और सिसई में अच्छी बारिश दर्ज की गई है जिससे किसानों को राहत मिली। कई जगह रोपनी शुरू हो गई है।
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ओडिशा में साइक्लोन का साफ असर झारखंड के मौसम में दिखा है। अगले 2 दिनों से झारखंड में इसका असर रहने की संभावना है। ऐसे में 20 जुलाई तक झारखंड के तकरीबन सभी जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताया जा रहा है। राजधानी रांची में सोमवार की शाम को अच्छी बारिश हुई। मंगलवार को भी सुबह हल्की बारिश हुई। इससे मौसम खुशगवार बना हुआ है। आज भी बारिश का अनुमान है।
बता दे कि झारखंड में मानसून तकरीबन 1 सप्ताह की देरी के बाद दस्तक दिया है। 18 जून को संताल परगना के रास्ते मानसून ने दस्तक दी और वहां के सभी 6 जिलों में अच्छी बारिश हुई। इसके बाद से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई। राजधानी रांची सहित पलामू, रामगढ़, हजारीबाग, सिमडेगा सहित आसपास के बाकी जिलों में औसत से कम बारिश हुई है। बारिश की कमी की वजह से धान के बिचड़े सूख रहे हैं। किसान रोपनी नहीं कर पा रहे। पिछले साल भी मानसून की दगाबाजी की वजह से झारखंड के 22 जिलों के 226 प्रखंडों में सूखा पड़ा गया था।