L19 Desk : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार झारखंड में जैक अध्यक्ष की नियुक्ति हो गयी। झारखंड अकैडेमिक काउंसिल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डॉ नटवा हांसदा को दी गयी है। इसकी अधिसूचना आज 6 फरवरी को झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जारी कर दी। डॉ नटवा हांसदा राजधानी रांची के राजकीय महिला पोलिटेकनिक कॉलेज के रिटायर्ड प्रभारी प्राचार्य हैं। डॉ नटवा हांसदा को 3 सालों के लिये जैक अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया है। आपको बता दें कि 18 जनवरी 2025 से JAC अध्यक्ष का पद खाली था। अध्यक्ष की नियुक्ति न होने के कारण आठवीं और नौवीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी थीं. मैट्रिक और इंटरमीडिएट का एडमिट कार्ड भी डाउनलोड नहीं हो सका था। एक बार फिर परीक्षायें पोस्टपोन करने के आसार थे, लेकिन अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब परीक्षा समय पर हो सकेगी।
