L19 Desk : तापमान में होने वाली गिरावट की वजह से झारखंड में एक बार फिर से ठंड का प्रकोप देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है की न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो 21-22 दिसंबर की सुबह में झारखंड के दक्षिणी, मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में घना कोहरा रहेगा। उसके साथ ही ठंडी हवाएं बहेंगी।
मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी
कांके स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो प्रदेश के 18 जिलों में कोहरे का असर देखने को मिलेगा। इसे लेकर यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। 21 दिसंबर से 26 दिसंबर तक मौसम में बदलाव के कोई आसार नहीं नजर आ रहे हैं। राहत की बात यह है कि सुबह तो कोहरा रहेगा लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में बढौतरी की संभवाना है। जिसके बाद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक होने की संभावना जताई जा रही है।
हार्ट, बीपी और सांस के मरीजों को सलाह
गिरते तापमान की वजह से लोगों को घर पर ही रहने की सलाह दी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि तापमान में तेजी से गिरावट की वजह से बुजुर्गों को परेशान होना पड़ सकता है। हार्ट, बीपी और सांस के मरीजों को ज्यादा परेशानी हो सकती है। इसलिए उन्हें घर पर ही रहने की सलाह दी जा रही है।