RANCHI : भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना गया. इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में दर्दनाक सड़क हादसा : SUV और ट्रक की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत
प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी भी हुए शामिल
इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, राकेश प्रसाद, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय समेत अन्य प्रदेश और जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे. ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक एकजुटता और संवाद का संदेश भी देखने को मिला. नेताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया.
