JAMTARA : के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र स्थित मटटार गांव में आयोजित नौ दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ के दौरान भक्ति जागरण कार्यक्रम में भोजपुरी जगत की प्रसिद्ध गायिका देवी ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर रात तक भजनों व भक्ति गीतों का आनंद लेते रहे. पार्वती मंदिर में मां देवी की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में भव्य राम कथा, भजन-कीर्तन, मेला और भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. अयोध्या से पहुंचे कथा वाचक द्वारा राम कथा का प्रवचन भी किया जा रहा है, जिसे सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है.

भजनों पर झूमे श्रद्धालु
भक्ति जागरण कार्यक्रम में भोजपुरी गायिका देवी के मंच पर पहुंचते ही माहौल भक्तिमय हो गया. उन्होंने अपने लोकप्रिय भजनों और गीतों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम में शामिल लोग उनके भजनों पर झूमते और जयकारे लगाते नजर आए.
इसे भी पढ़े : झारखंड के अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट. ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती में Pharm D को मौका, उत्पाद सिपाही परीक्षा का मॉडल उत्तर जारी
आयोजकों के अनुसार महायज्ञ और मेले में हिस्सा लेने के लिए आसपास ही नहीं बल्कि दूर-दराज के इलाकों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है.
