RANCHI/GIRIDIH : झारखंड की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने रूपी सोरेन के निधन को बेहद दुखद बताते हुए शोक संतप्त सोरेन परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रूपी सोरेन के निधन की खबर बेहद दुखद और पीड़ादायक है. उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है.
सोरेन परिवार के प्रति जताई संवेदना
बाबूलाल मरांडी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह शोक संतप्त सोरेन परिवार के साथ हैं. उन्होंने ईश्वर से परिवार के सभी सदस्यों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की. उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. रूपी सोरेन के निधन की खबर के बाद झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से भी सोरेन परिवार के प्रति संवेदना जताई जा रही है.
