RANCHI : राजधानी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी के साथ कथित रूप से अप्राकृतिक यौनाचार, मारपीट और जबरन नशीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया गया है. इस मामले में पीड़ित के पिता की शिकायत पर खेलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. एफआईआर में जेल के अंदर बंद कई कैदियों के साथ जेल प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी आरोपी बनाया गया है. कुल 19 लोगों के नाम और पद का उल्लेख शिकायत में किया गया है. इनमें जेल अधीक्षक, वार्ड इंचार्ज और जेल अस्पताल के चिकित्साकर्मी भी शामिल हैं.
बरी होने के बाद सामने आया जेल के अंदर कथित उत्पीड़न का मामला
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता का पुत्र एक मामले में विचाराधीन बंदी के रूप में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में बंद था. युवक को रांची की अदालत ने 12 जून 2026 को बरी कर दिया था. इसके बाद वह जेल से बाहर आकर घर लौट गया.
हालांकि, पीड़ित के पिता का आरोप है कि जेल में रहने के दौरान उनके बेटे के साथ कथित तौर पर कई बार यौन उत्पीड़न और मारपीट की गई. इन घटनाओं के कारण युवक गहरे मानसिक सदमे में है. पिता ने शिकायत में जेल के भीतर हुई कथित घटनाओं और प्रशासनिक लापरवाही की जांच कराने की मांग की है.
तीन अलग-अलग मौकों पर सामूहिक अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप
एफआईआर में पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया है कि जेल में रहने के दौरान उनके बेटे के साथ तीन अलग-अलग मौकों पर अप्राकृतिक यौनाचार किया गया. शिकायत के मुताबिक, पहली घटना 12 जून 2026 की रात की है. आरोप है कि जेल के अंदर कुछ बंदियों ने युवक को जबरन साड़ी पहनाई और मेकअप कर उसे लड़की के रूप में तैयार किया. इसके बाद उसे जबरन कोई तरल पदार्थ पिलाया गया, जिससे वह बेहोशी की हालत में चला गया. आरोप है कि इसके बाद उसे घसीटकर वार्ड संख्या 3-ए में ले जाया गया, जहां कई लोगों ने मिलकर उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौनाचार किया. इस दौरान उसे धमकाने का भी आरोप लगाया गया है.
दूसरी घटना रामनवमी के आसपास की बताई गई है. प्राथमिकी के अनुसार, इस बार भी युवक को जबरन लड़की के रूप में तैयार किया गया और नशीला पदार्थ पिलाने के बाद वार्ड संख्या तीन में ले जाया गया. यहां भी उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने का आरोप है. वहीं, तीसरी घटना सरहुल पर्व के दौरान की बताई गई है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसी गिरोह के लोगों ने युवक को जबरन घसीटकर वार्ड संख्या चार और पांच के आसपास ले जाकर उसके साथ फिर से यौन उत्पीड़न किया. हालांकि, इन दोनों घटनाओं की सटीक तारीख एफआईआर में दर्ज नहीं है.
वार्ड इंचार्ज पर शिकायत फाड़ने और कार्रवाई नहीं करने का आरोप
इस मामले में जेल प्रशासन की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं. पीड़ित के पिता के मुताबिक, उनके बेटे ने जेल के अंदर हुई घटनाओं की जानकारी वार्ड इंचार्ज को दी थी. उसने अपने साथ हुए कथित अत्याचार को लेकर लिखित शिकायत भी दी थी. आरोप है कि वार्ड इंचार्ज ने शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उसके साथ दुर्व्यवहार किया और लिखित शिकायत को फाड़ दिया. शिकायतकर्ता का दावा है कि जेल के अंदर बंदियों के बीच हो रहे कथित यौन उत्पीड़न की जानकारी प्रशासन को दी गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई.
जेल अस्पताल के चिकित्साकर्मी पर भी लापरवाही का आरोप
एफआईआर में जेल अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए हैं. शिकायत के अनुसार, कथित यौन उत्पीड़न के बाद युवक ने अपने निजी अंगों में चोट और परेशानी की शिकायत की थी. इसके बाद वह इलाज के लिए जेल अस्पताल पहुंचा. आरोप है कि वहां मौजूद चिकित्सक ने उसकी परेशानी को गंभीरता से नहीं लिया. शिकायतकर्ता के मुताबिक, चिकित्सक ने युवक के साथ दुर्व्यवहार किया और उसकी जांच या इलाज करने से इनकार करते हुए वापस भेज दिया. इसके अलावा, पिता ने आरोप लगाया है कि 12 जून 2026 को जेल से रिहाई के समय भी युवक की चिकित्सकीय जांच नहीं कराई गई और स्वास्थ्य से संबंधित जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं की गई.
एफआईआर में इन लोगों के नाम शामिल
खेलगांव थाना में दर्ज प्राथमिकी में जेल के अंदर बंदियों के रूप में पिंटू, अरविंद गुप्ता, साहिल अंसारी, साहिल साह, रबीसर लोहरा, पवन, मंटू, धनेश्वर बधाई, कातिल शिव उरांव, बल्लू, रेहान गोलू, गोलू साव और पोगो समेत अन्य लोगों के नाम दर्ज हैं. इसके अलावा वार्ड इंचार्ज, सिंह नाम के एक पुलिसकर्मी, संतोष उरांव, जेल अधीक्षक और जेल अस्पताल के मेडिकल अधिकारी को भी आरोपी बनाया गया है. शिकायत में जेल के मेडिकल स्टाफ की भूमिका की भी जांच कराने की
इसे भी पढ़े : बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातू से निकली राष्ट्रीय जनजातीय गौरव यात्रा
