RANCHI : रातू रोड ओवरब्रिज पर चाइनीज मांझे से हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, इससे पहले भी कई बार वाहन चालक चाइनीज मांझे की चपेट में आ चुके हैं. सड़क पर टूटकर गिरे मांझे आसानी से दिखाई नहीं देते, जिससे अचानक सामने आने पर वाहन चालकों के लिए संभलना मुश्किल हो जाता है. सबसे अधिक खतरा बाइक सवारों के लिए बना रहता है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर पड़ा मांझा वाहन चालकों को नजर नहीं आने के कारण अचानक दुर्घटना की स्थिति पैदा कर सकता है. तेज रफ्तार में चल रहे दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है. लोगों ने प्रशासन से इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है.
बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग
स्थानीय लोगों ने पुलिस और जिला प्रशासन से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने वालों के साथ-साथ इसकी बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके.