RANCHI/JAMSHEDPUR : झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई. हादसा सोनारी मरीन ड्राइव पर करीब सुबह 3 बजे हुआ.

जानकारी के मुताबिक, सभी लोग स्विफ्ट डिजायर कार में सवार थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों और ट्रक की स्थिति को लेकर पुलिस की ओर से जांच की जा रही है.

घटना की जानकारी सामने आने के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया के जरिए शोक जताया. उन्होंने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि संतान को खोने का दर्द एक मां के लिए शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
