RANCHI : सोशल मीडिया पर फैलने वाली खबरों, वीडियो और संदेशों को लेकर रांची पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है . पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी खबर या मैसेज पर बिना जांच – पड़ताल के भरोसा न करें और उसे आगे शेयर करने से बचें.
इसे भी पढें : रक्षाबंधन के दिन स्कूल जाना होगा! सरकार ने जारी किया नया निर्देश
पुलिस के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाकर लोगों को भड़काने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसी अफवाहों का मकसद समाज में तनाव पैदा करना और शांति व्यवस्था को प्रभावित करना हो सकता है. रांची पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति या सोशल मीडिया पोस्ट के बहकावे में आकर कानून अपने हाथ में न लें . यदि किसी को सोशल मीडिया पर कोई संदिग्ध, भड़काऊ या भ्रामक मैसेज मिलता है, तो उसे वायरल करने के बजाय तुरंत पुलिस या संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दें.
राँची पुलिस की अपील
सभी नागरिकों से अपील है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली किसी भी खबर, वीडियो, संदेश अथवा सूचना पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें और न ही उसे आगे साझा करें।
कुछ असामाजिक एवं स्वार्थी तत्व जानबूझकर झूठी, भ्रामक और अपुष्ट सूचनाएं…
— Ranchi Police (@ranchipolice) August 23, 2026
पुलिस ने कहा कि अफवाहों और गलत सूचनाओं को रोकने में आम लोगों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है. किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना जरूरी है. रांची पुलिस ने शहरवासियों से शांति, सद्भाव और सामाजिक भाईचारा बनाए रखने की अपील की है. पुलिस का कहना है कि लोग सतर्क रहें, केवल सही और विश्वसनीय जानकारी पर भरोसा करें तथा सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे अफवाहों के जाल में न फंसें.
