RANCHI : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आयोजित ध्वजारोहण और तिरंगा यात्रा को लेकर देवेंद्र नाथ महतो ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया है कि कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा जताने के बाद सदर अस्पताल में उनके कमरे के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया.
देवेंद्र नाथ महतो ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर क्या यही आजादी है? क्या अपने ही देश में तिरंगा फहराने और तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए भी स्वतंत्र नहीं हैं?
उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद वह शांतिपूर्ण तरीके से स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं. साथ ही उन्होंने पुलिस बल की तैनाती को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं.
अब सबकी नजर प्रशासन के रुख पर है. क्या देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अनुमति मिलेगी या नहीं, यह देखना होगा.
