Ranchi : झारखंड से राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के समर्थन के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया.
Had the immense honour of a courtesy meeting with the Hon'ble Prime Minister Shri Narendra Modi. Expressed my deepest gratitude for the NDA's crucial support during the recently held elections to Rajya Sabha for Jharkhand. Inspired by his vision for the nation, I look forward to… pic.twitter.com/V0ldeKoS9h
— Parimal Nathwani (@mpparimal) June 25, 2026
परिमल नथवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और देश के विकास को लेकर उनके दृष्टिकोण से उन्हें प्रेरणा मिली है. उन्होंने झारखंड को अपनी कर्मभूमि बताते हुए राज्य के विकास को और गति देने की प्रतिबद्धता जताई.
नथवानी ने कहा कि झारखंड के विकास, जनकल्याण और क्षेत्रीय प्रगति से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए वह निरंतर प्रयासरत रहेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य के सहयोग से विकास के नए अवसर तैयार किए जा सकते हैं.
यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब झारखंड में विकास, निवेश और बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों पर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा तेज है. परिमल नथवानी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात को प्रेरणादायक बताते हुए राज्य के हित में काम करने के अपने संकल्प को दोहराया.
इसे भी पढे : पासपोर्ट, नागरिकता और SIR : JMM ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
