RANCHI : रांची में मुहर्रम का पर्व 26 और 27 जून को मनाया जाएगा. शिया समुदाय 26 जून को जुलूस निकालेगा. वहीं सुन्नी समुदाय का मुख्य जुलूस 27 जून को निकलेगा.
जुलूस को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा बदलाव किया है. 27 जून को सुबह 11 बजे से जुलूस खत्म होने तक शहर के कई मुख्य रास्ते बंद रहेंगे.
इसे भी पढ़ें : अब जल्द लौटेगी बिजली JBVNL बनाएगा 24 घंटे स्पेशल टीम
कौन से रास्ते रहेंगे बंद
किशोरी यादव चौक से अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक होकर शहीद चौक तक का रास्ता बंद रहेगा.
शहीद चौक से अपर बाजार और सुभाष चौक से अपर बाजार की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे.कचहरी चौक से शहीद चौक और अल्बर्ट एक्का चौक की ओर जाने वाला रास्ता बंद रहेगा.
चडरी तालाब, प्लाजा चौक और पुरुलिया रोड से अल्बर्ट एक्का चौक की तरफ वाहन नहीं चलेंगे.एसएन गांगुली रोड, विष्णु गली, बुधिया गली से मेन रोड की तरफ रास्ता बंद रहेगा.
सुजाता चौक, कर्बला चौक, रेडिसन ब्लू होटल, मेकॉन चौक से मेन रोड की तरफ जाने वाले रास्ते भी बंद रहेंगे.ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है.
घर से निकलने से पहले ट्रैफिक की जानकारी जरूर ले लें. बंद रास्तों पर जाने से बचें. जरूरत पड़ने पर और भी रास्तों को बदला जा सकता है.
इसे भी पढ़ें : नेपाल जाने वाले भारतीयों के लिए बड़ा बदलाव, एंट्री के साथ एग्जिट प्वाइंट भी करना होगा तय
