JHARKHAND : झारखंड सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए कॉमर्शियल पायलट बनने का सपना साकार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है.
इसे भी पढ़ें : 61 स्थानों की पहचान,सरकारी जमीनों पर शुरू होगा विकास कार्य
सरकार ने 15 स्थायी निवासियों को मुफ्त कॉमर्शियल पायलट ट्रेनिंग देने की योजना को लागू करने के लिए स्पष्ट नीति, पात्रता शर्तें और चयन प्रक्रिया तय कर दी है.
नई नीति के अनुसार मुफ्त प्रशिक्षण का लाभ उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा, जिनके परिवार की वार्षिक आय अधिकतम 12 लाख रुपये तक होगी.
सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों के प्रतिभाशाली युवाओं को विमानन क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर प्रदान करना है.
दरअसल, राज्य सरकार ने नवंबर 2023 में दुमका हवाई अड्डा स्थित कमर्शियल पायलट लाइसेंस विद मल्टी इंजन रेटिंग ट्रेनिंग अकादमी में 30 छात्रों को प्रशिक्षण देने का संकल्प जारी किया था.
उस समय 15 छात्रों को मुफ्त प्रशिक्षण देने की घोषणा की गई थी, लेकिन इसके लिए कोई विस्तृत नीति निर्धारित नहीं की गई थी.
करीब दो वर्षों के बाद अब सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना को जमीन पर उतारने की तैयारी पूरी कर ली है. नई नीति के तहत पात्र अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा.
इससे राज्य के युवाओं को महंगी पायलट ट्रेनिंग की लागत से राहत मिलेगी और उन्हें देश के विमानन क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे.
सरकार के इस फैसले को झारखंड के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे राज्य के अधिक से अधिक छात्र एविएशन सेक्टर में करियर बनाने के लिए प्रेरित होंगे.
इसे भी पढ़ें : 61 स्थानों की पहचान,सरकारी जमीनों पर शुरू होगा विकास कार्य
