RANCHI : नगर थाना क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर चोरी का एक मामला सामने आया है. जिसमें पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. इतना ही नहीं. उनकी निशानदेही पर चोरी का सिलेंडर खरीदने वाले एक व्यक्ति को भी दबोच लिया गया. पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार. रविवार को टावर चौक स्थित एक गैस एजेंसी के डिलीवरी वाहन से सिलेंडर चोरी कर भाग रहे तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. बताया जाता है कि एजेंसी का डिलीवरी कर्मी हरिहर मंडल रोज की तरह उपभोक्ताओं तक सिलेंडर पहुंचाने निकला था. इसी दौरान वह कुछ देर के लिए रसीद लेने दुकान के अंदर गया. मौके का फायदा उठाकर तीन युवक वाहन से एक सिलेंडर लेकर फरार होने लगे.
इसे भी पढ़े : झारखंड मौसम अपडेट, राहत भी सतर्कता भी, आज कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

खरीदार भी पुलिस के हत्थे चढ़ा
हालांकि. आसपास मौजूद लोगों की नजर उन पर पड़ गई और पीछा कर तीनों को पकड़ लिया गया. लोगों ने घटना की सूचना तुरंत नगर थाना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को अपने साथ थाना ले गई.पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवकों की पहचान कुरुवा गांव निवासी कुणाल राणा. धनेश्वर मुर्मू और विष्णु प्रसाद साह के रूप में हुई. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर खुलासा किया कि वे पहले भी सिलेंडर चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं और चोरी किए गए सिलेंडरों को कुमारपाड़ा निवासी भैरव सिंह को बेचते थे.इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भैरव सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि मामला सामने आने के बाद उसने चोरी का सिलेंडर वापस कर समझौते की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे भी आरोपी बनाया.
इसे भी पढ़े : रोहितश्य रॉय बने झारखंड के नए महाधिवक्ता, राजीव रंजन का इस्तीफा मंजूर
नगर थाना प्रभारी अशोक राम ने बताया कि सिलेंडर चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी पकड़ा गया है. पूरे मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों का इस तरह की अन्य घटनाओं से भी कोई संबंध रहा है या नहीं.पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में गैस सिलेंडर चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है.
