RANCHI : झारखंड में भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज आंधी. मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. रांची. बोकारो. धनबाद. जमशेदपुर. हजारीबाग और रामगढ़ समेत कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़े : झारखंड के अति गरीब परिवारों के लिए सरकार की नई योजना, 25 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ

कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का असर देखा जा रहा है. पलामू. गढ़वा और डालटनगंज जैसे इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. हालांकि आज बादल छाने और बारिश होने की संभावना के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. लोगों को खुले मैदान. पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है. ग्रामीण इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है.
इसे भी पढ़े : झारखंड के अति गरीब परिवारों के लिए सरकार की नई योजना, 25 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ
राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं दोपहर बाद मौसम अचानक बदल सकता है और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. जमशेदपुर और चाईबासा में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. लेकिन शाम तक मौसम राहत देने वाला रह सकता है.
