RANCHI : झारखंड में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. राज्य के कई जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग ने पलामू, गढ़वा और चतरा समेत कई जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है. डालटनगंज का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है.
इसे भी पढ़े : 27 मई तक झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव अलर्ट

कहीं आंधी तो कहीं बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 22 और 23 मई को झारखंड के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. कई इलाकों में 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. प्री-मानसून गतिविधियों के कारण मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं.
राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिनभर तेज धूप और उमस से लोग परेशान रहे. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सतर्क रहने की सलाह दी है. वहीं किसानों को भी खराब मौसम और वज्रपात को देखते हुए सावधानी बरतने को कहा गया है
