RANCHI : कोल्हान और सारंडा के जंगलों में सुरक्षा बलों की लगातार घेराबंदी का असर अब साफ दिखाई देने लगा है. इलाके में सक्रिय बचे करीब 60 नक्सलियों में से 25 नक्सली आत्मसमर्पण करने के लिए तैयार हो गए हैं. इनमें छह सब जोनल कमांडर. छह एरिया कमांडर और 13 हार्डकोर नक्सली शामिल हैं. झारखंड में यह पहला मौका होगा. जब इतनी बड़ी संख्या में नक्सली एक साथ सरेंडर करेंगे.
इसे भी पढ़े : ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा महंगा, राजधानी में जल्द लागू होगा ई-डिटेक्शन सिस्टम

25 नक्सली डालेंगे हथियार
जानकारी के अनुसार. सभी नक्सली गुरुवार को पुलिस मुख्यालय रांची में आत्मसमर्पण करेंगे. सरेंडर करने वालों में सागेन आंगारिया दस्ता. गुलशन मुंडा दस्ता और मिसिर बेसरा दस्ता के सदस्य शामिल हैं. इन नक्सलियों द्वारा हथियार भी police को सौंपे जाएंगे. इनमें एक इंसास एलएमजी. चार इंसास राइफल. नौ एसएलआर. एक .303 राइफल और एक देसी पिस्टल शामिल है. इसके अलावा 27 मैगजीन. इंसास की 2000 गोलियां और एसएलआर की 755 गोलियां भी पुलिस के हवाले की जाएंगी.
इस बड़े सरेंडर के बाद अब कोल्हान और सारंडा के जंगलों में एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत करीब 35 नक्सली ही सक्रिय बचेंगे. सुरक्षा एजेंसियां इसे नक्सल अभियान की बड़ी सफलता मान रही हैं. लगातार चल रहे ऑपरेशन. जंगलों में सुरक्षा कैंप और बढ़ते दबाव के कारण नक्सली संगठन कमजोर पड़ता नजर आ रहा है.
इसे भी पढ़े : राधाकृष्ण किशोर का कांग्रेस पर वार, बोले- जनता जानना चाहती है पार्टी का स्टैंड
