BOKARO : शुक्रवार को आयोजित ‘हम आपको सुनते हैं’ कार्यक्रम (जनता दरबार) में उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों की समस्याओं की क्रमवार सुनवाई की.
इस दौरान शिक्षा, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद, डीपीएलआर तथा चास, पेटरवार, नावाडीह और चंद्रपुरा अंचल से जुड़े मामलों पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अखिलेश सिंह के नए कारोबार और राजनीतिक कनेक्शन उजागर

विधि-व्यवस्था मामलों पर विशेष निर्देश
उपायुक्त ने विधि-व्यवस्था से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया कि इन्हें प्रतिमाह आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक में शामिल किया जाए. इससे इन मामलों की नियमित निगरानी और समाधान सुनिश्चित हो सकेगा.
प्रखंड स्तर पर भी जनता दरबार आयोजित
निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों में भी जनता दरबार का आयोजन किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और अंचलाधिकारी (CO) ने स्थानीय स्तर पर प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की.
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में जल संकट पर सड़क जाम, महिलाओं ने जल पात्र रख किया प्रदर्शन
जिन समस्याओं का समाधान मौके पर संभव था, उनका तत्काल निष्पादन किया गया, जबकि अन्य मामलों को प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया गया.

अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.
