Arafat
PAKUR : भाजपा महिला मोर्चा ने महिला आरक्षण के सम्मान में मंगलवार को रैली निकाली. महिला नेत्री प्राची चौधरी के साथ सैंकड़ों की संख्या में शामिल महिला कार्यकर्ताओं की रैली का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में नारे लगाए गए. यह रैली रेलवे मैदान से अटल चौक तक आयोजित हुई.
इसे भी पढ़ें : पथरगामा प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से मनी डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े नेता, विश्व के सबसे बड़े संगठन के नेता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वार्ड से लेकर नगर, पंचायत से लेकर विधायक, सांसद तक महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया. इस दौरान जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.
इसे भी पढ़ें : महागामा में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, बसुआ चौक बना श्रद्धा का केंद्र
