Nakib Ziya
RANCHI : अगर आप इस साल बाबा बर्फानी के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दक्षिण कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की पवित्र तीर्थयात्रा इस साल 3 जुलाई से शुरू होगी. इसकी घोषणा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को की. उन्होंने बताया कि यह यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी और 28 अगस्त को संपन्न होगी.
इसे भी पढ़ें : गुमला में गैस संकट का असर: शादी के लिए दूल्हे को थाना में देनी पड़ी लकड़ी की परमिशन की अर्जी
यात्रा की तारीखों को लेकर फैसला श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता खुद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की.
श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना यह है कि यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा, जिसकी शुरुआत 15 अप्रैल से की जाएगी. इसके साथ ही आयु सीमा भी तय कर दी गई है. यात्रा में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु 13 वर्ष और अधिकतम आयु 70 वर्ष रखी गई है.
हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचेंगे और अब यात्रा की तारीखों के ऐलान के साथ ही तैयारियां तेज हो गई हैं.
इसे भी पढ़ें : महागामा में भीषण हादसा: ऑउटसोर्सिंग कंपनी (BNS) की तेज रफ्तार गाड़ी ने युवक को रौंदा, दोनों पैर चकनाचूर
