RANCHI : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटर) परीक्षा 2026 के परिणाम जल्द जारी किए जाने की संभावना है. इस बार बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ताजा जानकारी के अनुसार, रिजल्ट घोषित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है.
इसे भी पढ़ें : रांची गैंगरेप केस पर सड़कों पर BJP : मशाल जुलूस के साथ सरकार को घेरा, आज SSP ऑफिस घेराव
रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना स्कोर आसानी से देख और डाउनलोड कर सकेंगे. बोर्ड कभी भी रिजल्ट की घोषणा कर सकता है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट्स पर नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी अपडेट से चूक न हो.
