Arafat
PAKUR : हिरणपुर थाना क्षेत्र की जामबाद निवासी एक महिला से पैसे दुगुने करने का लालच देकर एक लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. इसको लेकर पीड़ित महिला मोमिना बीवी हिरणपुर थाना में लिखित शिकायत देने पहुंची थी. लिखित शिकायत के अनुसार करीब 14 वर्ष पूर्व खुदूटोला निवासी सुबोध मंडल ने खुद को राइन एंड रावी नामक सहकारी बैंक का एजेंट बताकर महिला से 1 लाख रुपए यह कहकर लिया था कि चार वर्षों में रकम दुगुनी कर 2 लाख रुपए वापस कर दी जाएगी. लालच में आकर पीड़ित महिला ने उसे पैसे दे दिए. लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी महिला को उसकी जमा राशि मिली, ना ही दोगुना राशि.
इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: रांची की लाभुकों को मिली मार्च महीने की राशि
महिला का आरोप है कि एजेंट लगातार टालमटोल करता रहा और लॉकडाउन के बाद वर्ष 2022 में एक सर्टिफिकेट देकर भरोसा दिलाया कि जल्द ही पैसे मिल जाएंगे. इधर वर्तमान में बेटी की शादी को लेकर जब महिला दो माह पूर्व पैसे मांगने एजेंट के घर पहुंची, तो उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और पैसे देने से साफ इंकार कर दिया.
