Vijay Thakur
GODDA : जिला मुख्यालय के पास अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है. नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-133 पर गोपलाडीह गांव के पास शनिवार रात अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान अमरपुर निवासी असगर अंसारी के रूप में हुई है. वह अपने साथी फुरकान के साथ बाइक से जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया और चार राउंड फायरिंग की. फायरिंग के दौरान असगर अंसारी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा. घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.
इसे भी पढ़ें : फ़्रीडम ऑफ स्पीच: क्या हम आजाद हैं बोलने के लिए, या हमारी आजादी की भी एक सीमा है

सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी दिनेश महली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत सदर अस्पताल, गोड्डा में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत फिलहाल स्थिर है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : मौसम का बदला मिजाज, 5 से 7 अप्रैल तक कई जिलों में आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना
